{"_id":"595e27724f1c1b13168b456c","slug":"21499342706-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस-मदिरा की दावत करते वीडियो वायरल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांस-मदिरा की दावत करते वीडियो वायरल हुआ
Updated Thu, 06 Jul 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। नेबुआ नौंरगिया थाना क्षेत्र के जिस निजी अस्पताल को डीएम के आदेश पर सील कर दिया है, उस मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना करने पहुंचे एसआई व सिपाही अस्पताल के संचालक के साथ ही मांस-मदिरा की दावत करते दिखे। इनकी दावत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसको लेकर तरह - तरह की चर्चा हो रही है।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बीते छह जनवरी को डीएम से पकड़ियार बाजार स्थित निजी अस्पताल में मनमाने तरीके से ऑपरेशन किए जाने की शिकायत की थी। तत्कालीन डीएम के निर्देश पर सीएमओ और तत्कालीन प्रभारी चिकित्साधिकारी ने 10 जनवरी को अस्पताल की जांच की थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर सीएमओ ने उस अस्पताल को सील कराने के बाद संचालक के खिलाफ नेबुआ नौरंगिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि उसी मुकदमे की विवेचना में पहुंचे एसआई और सिपाही सील अस्पताल के अंदर ही संचालक के साथ मांस-मदिरा की दावत में लग गए। किसी ने इनके दावत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अब यह वीडियो लोगों के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर तरह - तरह की चर्चा हो रही है। इस संबंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया राकेश सिंह का कहना है कि उन्हें आए अभी दो दिन बीते हैं। यह प्रकरण अब संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।