{"_id":"593939d84f1c1b9c158b459e","slug":"21496922584-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य की धीमी प्रगति से लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य की धीमी प्रगति से लोगों में नाराजगी
Updated Thu, 08 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। मवन नाले पर इंदरपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया के बगल में बनी अस्थाई पुलिया बृहस्पतिवार की सुबह नाले में अचानक बढ़े पानी के दबाव से टूट गई। रास्ता अवरुद्ध होने की वजह से वाहन चालकों व अन्य राहगीरों को 20 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर आना जाना पड़ रहा है।
कप्तानगंज-परतावल मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इस रास्ते पर इंदरपुर के पास मवन नाले पर पुरानी पुलिया थी, जिसे तोड़कर नई बनाई जा रही है। निर्माण कार्य पूर्ण होने तक बगल में मिट्टी भरकर वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। इस रास्ते में ह्यूम पाइप की अस्थाई पुलिया भी बनी है। बरसात से पहले कार्य पूरा होना है, लेकिन धीमी गति से निर्माण कार्य होने से लोगों की उम्मीद टूट रही है। बृहस्पतिवार को मवन नाले में पानी का बहाव तेज हुआ तो वैकल्पिक पुलिया पर दबाव बढ़ने लगा। कुछ ही देर में पानी के दबाव से पुलिया के बगल की मिट्टी बह गई। अस्थाई पुलिया टूटने की वजह से इस रास्ते पर आवागमन रोक दिया गया। आसपास के गांव के लोगों का कहना है कि कई बार आंदोलन के बाद इस पुलिया का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन कार्य की गति इतनी धीमी है कि पुलिया का समय से निर्माण हो पाना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। आवागमन ठप होने के कारण कप्तानगंज से परतावल आने-जाने वाले टैक्सी चालकों व अन्य राहगीरों को 20 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। परतावल निवासी योगेंद्र सिंह, धरमौली निवासी दिवाकर श्रीवास्तव, ध्रुव सिंह, आत्मा सिंह, कारीतीन गांव निवासी कुंवर बहादुर सिंह, उदयभान सिंह, रामप्रीत मद्धेसिया, इंदरपुर निवासी मुकेश सिंह, रमाशंकर सिंह, प्रीति, संगम सिंह, शत्रुघ्न सिंह, ऋषि शर्मा, हरिनारायण शर्मा, गजरा निवासी एमपी पांडेय, कप्तानगंज कस्बा निवासी अनिल श्रीवास्तव, गोलू मिश्रा, ग्यासू, मेराज अहमद, सुनील सिंह, फिरोज व मुन्ना आदि ने अस्थाई पुलिया की मरम्मत कराकर दुबारा आवागमन शुरू कराने एवं इंदरपुर-परतावल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है।