फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   21 positive in ahiraulidan

अहिरौलीदान गांव में 21 संक्रमित, गांव सील

Sun, 16 May 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
21 positive in ahiraulidan
अहिरौलीदान गांव में 21 संक्रमित, गांव सील
विज्ञापन

इस गांव में एक पखवाड़े में 10 लोगों की सर्दी-बुखार से हो चुकी है मौत
चार दिन पहले कैंप लगाकर इस गांव के 102 लोगों का लिया गया था सैंपल
शनिवार को नौ और रविवार को 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। एक पखवाड़े में 10 लोगों की सर्दी, खांसी व बुखार से मौत तथा दो दिन में 21 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने अहिरौलीदान गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को दवा देकर घर में ही क्वारंटीन किया गया है। अन्य लोगों को भी अपने घरों से बहुत जरूरी होने पर मास्क पहनकर ही बाहर निकलने का सुझाव दिया गया है।

बिहार बॉर्डर पर स्थित अहिरौलीदान गांव कोरोना महामारी की चपेट में है। इस गांव में बीते एक पखवाड़े में दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत सर्दी-खांसी व बुखार से हो चुकी है। लोगों की शिकायत पर चार दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस गांव में कैंप लगाकर 102 लोगों का कोरोना टेस्ट किया था। रविवार को मिली जांच रिपोर्ट में अहिरौलीदान के खास टोला व डीह टोला के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि शनिवार को घाट टोला के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस गांव निवासी जेके सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, अरविंद सिंह पटेल आदि का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यदि पहले लोगों की जांच की होती तो ऐसी स्थिति नहीं होती। सूचना मिलने पर डॉ. ओएन मिश्र, एलटी अनुराग कुशवाहा व नेत्र चिकित्सक अजय राय गांव में पहुंचे और गांव को हॉट स्पाट घोषित करते हुए सील कर दिए हैं। प्रभावित परिवारों में दवा के वितरण के साथ उन्हें होम क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed