फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anju's selection in Gorakhpur Sports College

अंजू का गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन

Sat, 09 Jun 2018 11:59 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 09 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Anju's selection in Gorakhpur Sports College
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
कसया। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में 14 और 15 मार्च को आयोजित कक्षा छह के हॉकी खेल वर्ग में प्रवेश के लिए कुशीनगर की अंजू यादव का चयन हुआ है। अंजू बालिका वर्ग में पूरे प्रदेश में अव्वल रहीं थीं। उन्होंने दाखिला वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कॉलेज गोरखपुर में लिया है। कुशीनगर के अनिरुद्धवा गांव के निवासी प्रभुदयाल यादव की पुत्री अंजू यादव लीलावती देवी स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास करती रही हैं। पिता प्रभुदयाल यादव बाइक मैकेनिक हैं। अंजू ने अपनी इस सफलता का श्रेय कोच जवाहरलाल मुंशी, मंगेशचंद व गुड्डू प्रसाद को दिया है। अंजू के स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन पर सांसद राजेश पांडेय, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, आरटीओ अजय त्रिपाठी, प्रभुनाथ सिंह, श्रीराम सिंह, गोविंद वर्मा, राकेश जायसवाल, सतीश मणि त्रिपाठी, अमिताभ त्रिपाठी, अंबिकेश त्रिपाठी, ध्रुव सिंह, आमोद सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed