फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली

स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली

Tue, 29 Aug 2017 05:19 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली
कुबेरस्थान (कुशीनगर) । लोक निर्माण विभाग की विशेष सचिव ने मंगलवार को कुबेरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की विशेष सचिव प्रीती शुक्ला मंगलवार को सुबह करीब 10.30 बजे सीएचसी पहुंचीं। सीएचसी के डॉक्टर ओपीडी में कब से बैठते हैं, इस संबंध में उन्होंने मरीजों से जानकारी ली। अस्पताल हाल में अंधेरा दिखने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शशिशेखर सिंह को रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वैक्सीन के कोल्डचेन के बारे में भी उन्होंने संबंधित स्टॉफ से पूछा। निरीक्षण करते हुए वह आयुष चिकित्सक देवेंद्र कुमार के कक्ष में पहुंचीं और मरीज पंजिका का मुआयना किया। लेबर रूम और अस्पताल में सफाई देखकर वह संतुष्ट नजर आयीं।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओं से स्वास्थ्य सुविधाओं, जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले सरकारी धन, प्रसव के लिए महिलाओं की मुहैया कराए जाने वाली एंबुलेंस सेवा के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने कुबेरस्थान सीएचसी में महिला चिकित्सक की तैनाती के लिए सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार को निर्देश दिया। दवा कक्ष में पहुंचकर उन्होंने एंटी रैबीज इंजेक्शन के बेहतर रख रखाव के बारे में निर्देशित किया। अंत में उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम कृष्णलाल तिवारी, सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त, एसडीएम सदर अजय नारायण सिंह, डिप्टी सीएमओ, सीओ सदर और एसओ अमित कुमार राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed