फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   20% students have not yet received anti-coronavirus vaccine

20 फीसदी विद्यार्थियों को अब तक नहीं लग पाया कोरोनारोधी टीका

Mon, 24 Jan 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
20% students have not yet received anti-coronavirus vaccine
खड्डा के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में छात्र को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : KUSHINAGAR
20 फीसदी विद्यार्थियों को अब तक नहीं लग पाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को 15 जनवरी तक लगवाना था टीका
टीकाकरण की गति तेज करने के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक-एक शिक्षक को बनाया गया है नोडल
पडरौना। शासन के निर्देश पर चार जनवरी से शुरू हुआ 15 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों का टीकाकरण गति नहीं पकड़ पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक जिले के करीब 20 फीसदी विद्यार्थियों को कोरोनारोधी टीका नहीं लग सका है। हालांकि 15 जनवरी तक ही शत-प्रतिशत टीका लग जाना था। टीकाकरण की गति धीमी देख शिक्षा विभाग ने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए हैं। प्रत्येक विद्यालय पर एक-एक शिक्षक को नोडल बनाया है।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 254 स्व वित्तपोषित समेत कुल 328 माध्यमिक विद्यालय हैं। इसमें 15 वर्ष से अधिक के एक लाख 26 हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। शासन के निर्देश पर चार जनवरी से इन्हें कोरोनारोधी टीका लगना शुरू हुआ। विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत टीका लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने 15 जनवरी तक लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन इस बीच बढ़ी ठंड और विद्यालयों में अवकाश के चलते जिले के करीब 95 हजार छात्र-छात्राओं को ही टीका लग सका है। निर्धारित तिथि के नौ दिन बाद ही शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को टीका नहीं लगने से डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

इसके बाद डीआईओएस ने माध्यमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने के लिए जिले के सभी प्रधानाचार्यों को कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा परिषदीय स्कूलों में तैनात एक-एक शिक्षक को उनके तैनाती स्थल से नजदीक स्थित इंटर कॉलेजों में टीकाकरण की निगरानी के लिए नोडल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष व राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजौली प्रमुख के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को टीका लगाने के लिए सभी विद्यालय गंभीर हैं। ठंड की वजह से अधिकांश छात्र-छात्राएं सूचना के बाद भी स्कूल नहीं पहुंच सके। इसके चलते टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में विलंब हुआ है। अब मौसम ठीक हो रहा है तो टीकाकरण कार्य में तेजी आई है। इ

‘टीकाकरण के लिए शिक्षा विभाग गंभीर’
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को टीकाकरण के लिए विभाग पूरी तरह गंभीर है। इस संबंध में प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। टीकाकरण की निगरानी के लिए प्रत्येक विद्यालय में परिषद के एक-एक शिक्षक को नोडल बनाया गया है। ये नोडल अधिकारी प्रत्येक दिन टीकाकरण की जानकारी विभाग को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed