फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   20 staff nurse transferred

20 स्टॉफ नर्स का हुआ स्थानांतरण

Thu, 30 Jun 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
20 staff nurse transferred
20 स्टॉफ नर्स का हुआ स्थानांतरण
विज्ञापन

पडरौना। जिले में एक ही स्थान पर तीन साल या उससे अधिक समय से तैनात रहीं 20 स्टाफ नर्स का तबादला कर दिया गया है। यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर की गई है। स्थानांतरित स्टाफ नर्स को नवीन तैनाती वाले अस्पताल में शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे नर्सों में खलबली मची है।

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक ही स्थान पर तीन वर्ष या उससे अधिक समय से तैनात स्टाफ नर्सों को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी कसया में तैनात स्टाफ नर्स वंदना सिंह को फाजिलनगर, सीमा कुशवाहा को सेवरही से तमकुही, सुनीता कुमारी को सेवरही से प्रसव केंद्र हाटा, गिरिजा मिश्रा को कुबेरस्थान से तुर्कहा खड्डा, शीला देवी कुशवाहा को कुबेरस्थान से दुदही, फूलमती गुप्ता को कप्तानगंज से नेबुआ नौरंगिया, सुनैना राव को कप्तानगंज से देवतहा सुकरौली, रंजना राव को बोदरवार से कप्तानगंज, कुसुम भारती को देवतहा सुकरौली से मोतीचक, योगेंद्र तिवारी को दुदही से विशुपुरा, ममता चौहान को दुदही से तुर्कहा खड्डा, गायत्री दुबे को प्रसव केंद्र हाटा से सीएचसी हाटा, कमलावती को तमकुही से सेवरही, नीलम राव को प्रसव केंद्र तमकुही से सीएचसी तमकुही, ज्ञांति सिंह को सीएचसी तमकुही से प्रसव केंद्र तमकुही, पुनीत को सीएचसी रामकोला से कप्तानगंज, बसंती दयाल को रामकोला से राजकीय महिला चिकित्सालय पडरौना, ललिता गोड़ को फाजिलनगर से कुबेरस्थान, किरन राव को फाजिलनगर से कसया और गीता देवी को सीएचसी हाटा से रामकोला स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed