{"_id":"647cd825f842b2697800f5c7","slug":"2-sub-inspector-linehajir-kushinagar-news-c-7-1-194383-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विवेचना में लापरवाही पर दो उपनिरीक्षक लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विवेचना में लापरवाही पर दो उपनिरीक्षक लाइन हाजिर
Sun, 04 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर भूल गए थे उपनिरीक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विवेचना में लापरवाही पर दो उपनिरीक्षक को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने रविवार की शाम तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य विवेचकों में खलबली मची है। एसपी का कहना है कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रविवार को पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नेबुआ थाने में तैनात उपनिरीक्षक रत्नेश मौर्या को एक किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद समय से कार्रवाई नहीं करने पर लाइनहाजिर किया गया। चौराखास थाने में तैनात उपनिरीक्षक संतराज यादव के पास विशुनपुरा थाना में खाद्य संबंधित मुकदमे की विवेचना में लापरवाही करने पर लाइनहाजिर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विवेचकों को अर्दली रूप किया जा रहा है। लापरवाही बरतने पर संबंधित विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।