फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   195 industries were to be set up, only twelve

औद्योगिक विकास के लिए लगने थे 195 उद्योग, लगे सिर्फ बारह

Wed, 19 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
195 industries were to be set up, only twelve
पडरौना उद्योग विभाग की तरफ से आवंटित भूखंड का बंद उद्योग। - फोटो : KUSHINAGAR
औद्योगिक विकास के लिए लगने थे 195 उद्योग, लगे सिर्फ बारह
विज्ञापन

वर्षों से सिर्फ फाइलों में ही चल रही अधिकतर फर्म
आवंटित भूखंड पर छह माह के भीतर शुरू करना होता है काम
पडरौना। जिले में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की तरफ से आवंटित भूखंडों का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। जिले में वृहद औद्योगिक आस्थान और चार मिनी औद्योगिक आस्थान विकसित किए गए हैं। इसमें उद्योग स्थापित करने के लिए 216 भूखंड हैं। इनमें से 195 भूखंड उद्यमियों को आवंटित किए गए हैं, लेकिन मौके पर मात्र 12 भूखंडों पर उद्योग संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद उद्योग विभाग उद्योग चालू करने अथवा भूखंडों का आवंटन निरस्त करने के लिए प्रयास कर रहा है।
पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित वृहद औद्योगिक आस्थान में जिला उपायुक्त, उद्योग विभाग का कार्यालय है। यहां कुल 36 भूखंड उद्यमियों को आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ नौ उद्योग संचालित हैं। इसी तरह मिनी औद्योगिक आस्थान कसया में सभी 52 प्लॉट आवंटित हैं, लेकिन दो उद्योग ही चल रहे हैं। सेवरही क्षेत्र के सरगटिया में 47 प्लॉटों में 17 खाली हैं, शेष 30 आवंटित हैं। सिर्फ एक उद्योग ही संचालित है। सिसवां बुजुर्ग में 45 भूखंडों में चार एससी के लिए आरक्षित हैं। शेष भूखंड आवंटित हैं, लेकिन मौके पर एक भी उद्योग नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

फाजिलनगर क्षेत्र के नदवा विशुनपुर में कुल 36 प्लॉट आंवटित हैं, लेकिन कोई उद्योग नहीं लगा है। हालत यह है कि कई उद्यामियों ने आवंटन के बाद से अब तक चहारदीवारी भी नहीं कराई है। कुछ ने उद्योग लगाने के स्थान पर या तो आवास बना लिया है या उसे अन्य प्रयोग में ला रहे हैं। विभाग को आवंटित भूखंडों की वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी भी है। इस मामले में विभाग की तरफ से केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थापित उद्योग
पडरौना वृहद औद्योगिक आस्थान में पवन इंटर प्राइजेज, देव कंकरीट, मणि इंटरप्राइजेज, विवेक पब्लिकेशन, भारत स्टील उद्योग, मधु उडे़न फर्नीचर उद्योग, पूर्वांचल कृषि यंत्र उद्योग, डीके सेल्स कॉपोरेशन और श्री मेटल उद्योग संचालित हैं। कसया में दो और सेवरही में एक उद्योग संचालित हो रहा है।
ये है नियम
वृहद औद्योगिक आस्थान और मिनी औद्योगिक अस्थान में आंवटित भूखंडों पर उद्यमियों को छह माह के भीतर उद्योग स्थापित करना होता है। ऐसा नहीं करने पर उद्योग विभाग की तरफ से संबंधित को नोटिस देकर आवंटन निरस्त कर दिया जाता है।

‘उद्योग मालिकों को भेजा जाएगा नोटिस’
उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि वृहद और मिनी औद्योगिक आस्थान में आवंटन के बाद उद्योग नहीं लगाने वालों को नोटिस भेजा जाएगा। उनकी तरफ से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर भूखंड आवंटन को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed