{"_id":"5c8945acbdec2213fe5d20e4","slug":"191552500140-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलालियों से गुलजार रहा कुशीनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलालियों से गुलजार रहा कुशीनगर
Wed, 13 Mar 2019 11:32 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुख्य मंदिर के पास पूजा अर्चना करते श्रीलंका के सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर बुधवार को विदेशी सैलानियों से गुलजार रही। यहां चीन, श्रीलंका, वर्मा, बांग्लादेश, वियतनाम, ताइवान और कोरिया के पर्यटकों ने मुख्य मंदिर में चीवर चढ़ाकर पूजा अर्चना की।
कुशीनगर में पर्यटकों के आने का सिलसिला इन दिनों बढ़ जाता है। इन दिनों यहां श्रीलंका, थाईलैंड और वर्मा के पर्यटक आए हुए हैं। इनके अलावा ताइवान, वियतनाम, ब्राजील, जापान, वर्मा आदि देशों के पर्यटक भी आ रहे हैं। बुधवार को आए पर्यटकों ने महापरिनिर्वाण मंदिर में सबसे पहले अपने रीति रिवाज से पूजा की। उसके बाद वर्मी मंदिर, थाईवाट होते हुए रामाभार स्तूप पहुंचे। स्तूप की परिक्रमा करने के बाद ध्यान लगाया और विशेष पूजा की।