{"_id":"5ba929a3867a557f015d293d","slug":"191537812899-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मिलगेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मिलगेट पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर विधायक से वार्ता करते जिला गन्ना अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल पर गन्ना किसानों के 64 करोड़ रुपये बकाए के भुगतान की मांग के समर्थन में विधायक और गन्ना किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। आठवें दिन किसानों ने मिल गेट पर नारेबाजी की। किसानों ने मिल प्रशासन पर किसान हितों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते भुगतान की प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग की। किसानों का कहना है कि सेवरही चीनी मिल पर छह माह से अधिक समय से क्षेत्र के गन्ना किसानों का 64 करोड़ रुपये बकाया है। जबकि चीनी मिल चीनी को बिक्री भी कर चुका है और अब किसानों का बकाया देने में हीलाहवाली कर रहा है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव डॉ. प्रभु गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष व्यास कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अमित कुमार बंटी, अनिल पटेल, मोहम्मद अली, संजय कुशवाहा, मनोज गुप्ता, शर्मा यादव, फ़तेह आलम, रविंद्र गुप्ता, राजेंद्र व्यास, मनोज कुशवाहा, अशोक पटेल, बिजुल पासवान, कश्मीरीलाल गुप्ता और रामजी आदि मौजूद थे।
बैंककर्मी से नाराज उपभोक्ता धरना पर बैठे
फाजिलनगर। पूर्वांचल बैंक की शाखा फाजिलनगर में तैनात फील्ड अफसर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने सोमवार की शाम बैंक गेट पर धरना दिया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने फील्ड अफसर के स्थानांतरण की मांग की।
फाजिलनगर के गांव मुंडेरा निवासी सुनेसरा देवी कृषि लोन के नाम पर एक ट्रैक्टर खरीदी हैं। लोन भुगतान के लिए बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से समझौता योजना के तहत अपना कागज लेकर परिजनों के साथ बैंक में रुपये जमा कराने आई थी। फील्ड अफसर से बात की, तो खाते में बचे शेष धनराशि को जमा कराने के लिए बाउचर भरने को कहा। जिस पर बात बिगड़ गई और शाखा प्रबंधक से बात कर खाते में पांच हजार रुपया जमा करा दिया। जब लोन का अदेय प्रमाण पत्र मांगने लगे, तो बैंककर्मियो ने अदेय प्रमाण पत्र देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज खाताधारक व उनके परिजन शाम के पांच बजे से बैंक गेट पर धरना देने लगे। शाखा प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि बैंक कलेक्शन चार्ज लोन खाते पर वसूल करती है। कलेक्शन का रुपया जमा करने के लिए कहा गया है। इस पर वह लोग नाराज हो गए। इस दौरान दिनेश सिंह, केदार सिंह, जेपी सिंह, कृपाचार्य सिंह, कन्हैया सिंह, दीनदयाल पांडेय, पूर्व प्रधान साहब हुसैन, नरसिंह सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जेडी कार्यालय पर शिक्षक संघ का धरना बुधवार को
हाटा। माध्यमिक शिक्षक संघ गोरखपुर मंडल की ओर से बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर मंडल के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष ज्योतिष कुमार पांडेय ने बताया कि संगठन शिक्षकों के लंबित समस्याओं के समाधान और पुरानी पेंशन नीति की बहाली समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करेगी। धरने की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षक विधायक चेतनरायन सिंह, विधायक रामबहादुर सिंह चंदेल करेंगे।