{"_id":"5a0f20ed4f1c1b60678bbd98","slug":"191510940909-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चले ईंट पत्थर, छह लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में चले ईंट पत्थर, छह लोग हुए घायल
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
stone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन के विवाद में जमकर लाठी-डंडे और ईट पत्थर चले। इस मारपीट में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खड्डा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी देवेंद्र प्रसाद और प्रभुनाथ चौहान में जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईट-पत्थर चलने से धर्मावती उम्र 42 वर्ष, संगीता 30 वर्ष और मीरा सहित छह लोग घायल हो गए। इनमें धर्मावती, संगीता और मीरा को गंभीर चोटें आईं। गांव वालों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 की पुलिस ने घायलों को खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया तथा मारपीट में शामिल एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई। गंभीर रूप से घायल तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।