फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पट्टा महराजगंज का खनन कुशीनगर में

पट्टा महराजगंज का खनन कुशीनगर में

Fri, 17 Nov 2017 11:45 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
पट्टा महराजगंज का खनन कुशीनगर में
रेत

विज्ञापन
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। जिले में अवैध बालू खनन पर रोक के चलते इस धंधे से जुड़े लोग अलग हथकंडे़ अपना रहे हैं। बालू खनन के लिए छोटी गंडक नदी पर महराजगंज जिले में पट्टा हुुआ है, लेकिन अवैध बालू खनन करा रहे व्यक्ति उसके सामने कुुशीनगर की सीमा में खनन करा रहे हैं।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली छोटी गंडक नदी के एक तरफ कुशीनगर तो दूसरी ओर महराजगंज जनपद की सीमा है। इस नदी में कुशीनगर जनपद की सीमा के रायपुर खास, रायपुर, रायपुर भैंसही, बाली के पास अवैध खनन हो रहा है। खनन के लिए पट्टा महराजगंज जनपद में है, लेकिन बालू माफिया खनन नदी के इस पार कुशीनगर जनपद की सीमा में करा रहे हैं। कुशीनगर जनपद में उनकी तरफ से बनाए गए अवैध बालू घाटों पर हर दिन सैकड़ों ट्राली बालू निकाला जा रहा है। फिर भी पुलिस और खनन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एडीएम कृष्णलाल तिवारी का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी। अब कुशीनगर सीमा में अवैध रूप से बालू खनन हो रहा है तो उसे बंद कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed