फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सड़क हादसा

सड़क हादसा

Wed, 05 Jul 2017 04:35 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
कुशीनगर। क्षमता से अधिक सवारी लेकर खड्डा की तरफ जा रहा टेंपो बगहवा इनार के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पांच बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। टेंपो में चार परिवारों के लोग बैठे थे। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार से सवारी बैठाकर एक टेंपो खड्डा के लिए जा रहा था। नेबुआ रायगंज-खड्डा मार्ग पर बगहवा इनार के पास टेंपो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। टेंपो में सवार भुजौली बाजार निवासी अमितेश (30), इनकी पत्नी रेखा (28) व तीन बच्चे सत्यम (सात वर्ष), शिवम (चार) व सुंदरम (दो), इसी गांव निवासी एसुननेशा (50) इनकी बहु साबिया (23) व पोता जावेद ( दो), नरयनापुर निवासी शीला (25) व इनके पुत्र अरुन (छह) तथा बिहार के बगहा क्षेत्र के बड़गांव निवासी उमाशंकर (45), रंभा (40) व हीरमती (पांच) घायल हो गए। इसके अलावा एक व्यक्ति को हल्की चोट लगी थी। चालक सुभाष सुरक्षित बच गया था। सभी घायलों को तुर्कहां स्थित खड्डा सीएचसी ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल अमितेश व इनके पुत्र सत्यम तथा एसुननेशा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। चालक सुभाष भी पकड़ लिया गया। घायल अमितेश के परिवार के सभी पांच लोग इलाहाबाद जाने के लिए घर से निकले थे तो एसुननेशा बहू व पोते के साथ इलाज के लिए खड्डा जा रही थी। बिहार निवासी उमाशंकर परिवार समेत भुजौली बाजार से वापस अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed