फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   186 peti wine found from DCM

डीसीएम से 186 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Wed, 03 Nov 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
186 peti wine found from DCM
डीसीएम से 186 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

- शराब की कीमत 18 लाख रुपये है
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। कसया थाने की पुलिस ने बुधवार को भैसहां गांव के निकट एनएच-28 पर शराब लदा एक डीसीएम पकड़ा। डीसीएम में 186 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये है। साथ ही एक तस्कर भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया।

एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि यह शराब तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि 186 बोतल में कुल 1104 बोतल हरियाणा निर्मित शराब लदी हुई थी। डीसीएम के साथ पकड़े गए शराब तस्कर का नाम संदीप निवासी मेहदीपुर थाना मुरथल जनपद सोनीपत (हरियाणा) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा संदीप के बताने पर कृष्ण कुमार नि. बी-350 जेजे कॉलोनी ओल्ड सीमापुरी सहादरा दिल्ली के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। शराब की कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed