फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mla rebuked

अस्पताल में अव्यवस्था देख विधायक बिफरे

Sat, 22 Sep 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
mla rebuked
सीएचसी कसया का निरीक्षण करते विधायक । - फोटो : अमर उजाला
कसया। क्षेत्रीय विधायक के निरीक्षण में सीएचसी कसया में कई खामियां मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को अवगत कराया और व्यवस्था सुधारने के लिए कहा।
विज्ञापन

शनिवार को दिन के साढ़े ग्यारह बजे विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सीएचसी कसया पहुंचे। वहां पर उन्हें अस्पताल परिसर में कई तरह की अव्यवस्था दिखी।

 

परिसर में साफ-सफाई का अभाव व गरीब और असहाय लोगों के लिए चल रही सरकार की योजनाओं का ठीक तरह के क्रियान्वयन न होने के मामले सामने आए। इस पर विधायक ने मौजूद प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मधुसूदन शर्मा के साथ उपस्थिति पंजिका देखी। वहां अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक पूजा सिंह का अटेंडेंस बना हुआ मिला, लेकिन वह मौजूद नहीं थी।

विज्ञापन

 

अस्पताल गेट के बगल में बनी चहारदीवारी से वाहनों को प्रवेश करने में दिक्कत होने की बात कही। विधायक ने जल्द से जल्द इसे ठीक कराने के लिए कहा। उनके निरीक्षण में सबसे बड़ी खामी यह मिली कि परिसर में बेतरतीब वाहन खड़े किए गए थे, इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और समुचित पार्किंग का व्यवस्था किए जाने की बात कही। इस मौके पर डॉ. गौरव गौतम, डॉ. निधि प्रदा मल्ल, डॉ. आशुतोष पांडेय, चीफ फर्मासिस्ट अनिल राव, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed