फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गरीबों के उत्थान के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार जरुरी

गरीबों के उत्थान के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार जरुरी

Tue, 19 Jun 2018 11:31 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
गरीबों के उत्थान के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार जरुरी
BJP

विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। 48 महीने की केंद्र की भाजपा सरकार ने वह कर दिखाया है, जो 48 वर्ष के कांग्रेस शासनकाल में नहीं हो सका था। देश व विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की चर्चा हो रही है। केंद्र सरकार ने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कीर्तिमान स्थापित किया है।
ये बातें मंगलवार को शहर के एक मैरेज हाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सांसद राजेश पांडेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के केंद्र बिंदु में गांव, गरीब, किसान व नौजवान शामिल हैं। इनके उत्थान के लिए ये सरकारें विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। गरीबों के घर में गैस कनेक्शन, किसानों को फसल बीमा, हर घर में शौचालय, प्रधानमंत्री आवास इत्यादि योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग का उत्थान कर रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम ने कहा कि 23 से 25 जून तक तीन दिवसीय मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अपने बूथों पर जाकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवकों का नाम मतदाता सूची में जोड़वाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष लल्लन मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विवेकानंद पांडेय, धनंजय तिवारी, अशोक, सुदर्शन पाल, सुनील चौहान, प्रदीप पांडेय, किशोर यादव, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, प्रमोद साहा, राधेश्याम गुप्ता, संतोष दत्त राय ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरके मौर्य, नीरज तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, सर्वेश पाठक, विवेकानंद शुक्ल, कपिलदेव श्रीवास्तव, रमेश मिश्र, जर्नादन मद्घेशिया, अदालत चौबे, योगेंद्र खरवार, पवन पाठक, केशवनाथ उपाध्याय, अनिद्घरू प्रजापति, विजय शुक्ल, राजेश चौहान, पुनीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed