{"_id":"5a155d6b4f1c1b6a678bd33a","slug":"181511349611-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला से आए गन्ने, कस्बे में लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला से आए गन्ने, कस्बे में लगा जाम
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 22 Nov 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे रहे लाोग
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। ट्रक की बजाय बड़ी-बड़ी ट्रालियों (ट्राला) से गन्ना ले जाने की वजह से मंगलवार की रात में रामकोला कस्बे में फिर जाम लग गया। जाम हटवाने पहुंची रामकोला पुलिस ने छह ट्राला पकड़कर किनारे खड़ा करा दिया। इन गाड़ियों का चालान काटा गया है।
चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही रामकोला कस्बा जाम से जूझने लगा है। मंगलवार को ही दिन में रामकोला थाने में जाम की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम, विधायक, एसओ और मिल प्रबंधन के बीच बैठक हुई थी। समस्या का वैकल्पिक समाधान खोजने का दावा भी किया गया था और शाम होते ही हालात फिर पहले जैसे नजर आने लगे। शहर में गन्ना लेकर आ रही बड़ी-बड़ी ट्रालियों की वजह से जाम लग गया। जाम में फंसे लोग घंटों परेशान रहे। जाम से परेशान लोगों ने रामकोला पुलिस से मदद मांगनी शुरू कर दी। इसके बाद एसओ श्रीप्रकाश के निर्देश पर पुलिस कर्मी जाम हटवाने लगे तो गन्ना लदी बड़ी गाड़ियों की वजह से ही सर्वाधिक दिक्कत नजर आई। पुलिस कर्मियों ने इस तरह की छह बड़ी ट्रालियों को किनारे खड़ा कराकर रास्ता खाली कराया।
इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश का कहना है कि रोकी गई इन गन्ना लदी गाड़ियों का ओवरलोडिंग के आरोप में चालान काटा जाएगा।