{"_id":"5a0827e34f1c1b3c3d8b6da8","slug":"181510483939-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा कस्बे की बेटी ने बढ़ाया मान, स्वागत किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा कस्बे की बेटी ने बढ़ाया मान, स्वागत किया गया
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 12 Nov 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
प्रिया का स्वागत हुअा।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा (कुशीनगर) । नगर पालिका परिषद हाटा के अंबेडकर नगर मुहल्ले की निवासी प्रिया कुशवाहा ने अपने प्रदर्शन की बदौलत मुक्केबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल टीम में अपनी जगह बना ली है। सफलता का यह मुकाम पाने के बाद रविवार को प्रिया के हाटा पहुंचने पर लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया।
रोहतक हरियाणा में पांच से 10 नवंबर तक आयोजित मुक्केबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हाटा कस्बे की प्रिया कुशवाहा ने जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस सफलता के बाद प्रिया ने नेशनल टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। प्रिया के अलावा हाटा की आइस प्रजापति और अपराजिता मणि ने भी यूपी की ओर से प्रतिभाग किया था, लेकिन सफलता केवल प्रिया को ही मिली।
रविवार को टीम के हाटा पहुंचने पर विधायक पवन केडिया, ईश्वर शरण मिश्र, घनश्याम जायसवाल, जयप्रकाश नारायण पांडेय, सत्येंद्र उपाध्याय, अग्निवेश मणि, उप क्रीड़ाधिकारी विश्वजीत बासक ने टीम को फूलमाला से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने टीम कोच राजेश गुप्ता को भी बधाई देते हुए उनके प्रयास को सराहा।