फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एक शव पेड़ से लटकता मिला तो दूसरा खेत में पड़ा था

एक शव पेड़ से लटकता मिला तो दूसरा खेत में पड़ा था

Sat, 02 Sep 2017 05:19 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
एक शव पेड़ से लटकता मिला तो दूसरा खेत में पड़ा था
कुशीनगर। जनपद के हनुमानगंज और कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दो लोगों के शव मिले हैं। शव कई दिन पुराने हैं। दुर्गंध निकलने के बाद लोगों को इन शवों के बारे में जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा ग्राम सभा में गंडक नदी के दियारा में एक व्यक्ति का शव होने की चर्चा करीब एक पखवारे से हो रही थी, लेकिन कोई खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। पुलिस भी इससे अनजान रही। शनिवार को पनियहवा गांव निवासी भगवान नाम के किसान के गन्ने के खेत के पास शीशम के पेड़ से शव लटकते हुए मिला। उसके गले में लाल रंग के गमछा का फंदा लगा था। शव कई दिन पुराना लग रहा था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। चूंकि शव जिस जगह पेड़ से लटक रहा था, वहां बाढ़ के कारण काफी पानी भरा था। इसलिए लोगों की आशंका थी कि हत्या करके शव करीब पंद्रह दिन पहले लटकाया गया होगा। इस संबंध में हनुमानगंज थाने के एसओ विनय राय का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि शव फंदे से लटकने के बावजूद जमीन से सटा हुआ था।
विज्ञापन

मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के निकट बड़ी नहर की पटरी के बगल के एक खेत में शनिवार को सुबह लोगों ने शव देखा। उससे दुर्गंध आ रही थी। वह शव एक पुरुष का था, जो कई दिन पुराना लग रहा था। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कप्तानगंज थाने के एसओ रामकृष्ण यादव अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान बब्बन सिंह, विजय साहनी, बच्चा सिंह, साधु शरण पांडेय, आरती सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed