फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   17animals made free from smuglers

पुलिस ने 17 पशुओं को मुक्त कराया, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 05:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
17animals made free from smuglers
पुलिस ने 17 पशुओं को मुक्त कराया, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना। हाटा कोतवाली की पुलिस ने मुजहना टोल प्लाजा के पास सोमवार की सुबह 17 गोवंशीय को लेकर जा रहे ट्रक को रोका। जांच के बाद उनको मुक्त कराया। ट्रक में मौजूद दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
जिले में गोवंशीय की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार की सुबह हाटा कोतवाली की पुलिस ने एनएच-28 स्थित मुजहना टोल प्लाजा के पास ट्रक में लदे 17 गोवंशीय को मुक्त कराया। दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के नाम आबिद निवासी मेवाती टोला इटावा थाना कोतवाली इटावा जिला इटावा और गुलाब उर्फ गोपा निवासी मोनामई थाना बांडाल जिला मैनपुरी है। पुलिस ने पकड़े गए सभी गोवंशीय को मुक्त कराते हुए तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान हाटा के कोतवाल जयप्रकाश पाठक, एसआई सदानंद यादव, भिक्खू राय, हेड कांस्टेबल रामइकबाल राव, कांस्टेबल चंद्रप्रताप यादव, अखिलेश गुप्ता, नंदकिशोर शर्मा, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed