फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1778 Frontline workers get vaccinated

1778 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा टीका

Sat, 13 Feb 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
1778 Frontline workers get vaccinated
टीका लगवाने के बाद प्रमाणपत्र दिखाते प्रसन्न मुद्रा में एसडीएम व अन्य सरकारी कर्मचारी । - फोटो : KUSHINAGAR
1778 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा टीका
विज्ञापन

पडरौना। शुक्रवार को जिले के 16 केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर बने कुल 20 बूथों पर 2339 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाना था। इनमें 1778 ने पहुंचकर टीका लगाया। इस दिन लक्ष्य का 76.02 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया।
फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण पांच फरवरी से शुरू हुआ है। उसके बाद 11 फरवरी को टीकाकरण किया गया था। शुक्रवार को शाम चार बजे तक जिन केंद्रों पर टीकाकरण संपन्न हुआ, उसमें जिला अस्पताल का एमएमसीएच (मॉडर्न मैटर्निटी एंड चाइल्ड हेल्थ) विंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, हाटा, फाजिलनगर, रामकोला, कप्तानगंज, दुदही, कसया, कुबेरस्थान, तरयासुजान और सुकरौली सीएचसी शामिल हैं। इनके अलावा पडरौना शहर का पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगाया गया। इन केंद्रों पर कुल 2339 लोगों को टीका लगाया जाना था, जिनमें खड्डा के एसडीएम अरविंद कुमार और हाटा के एसडीएम प्रमोद तिवारी समेत 1778 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। शुक्रवार को इन्हें कुल 185 वॉयल वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण हुआ। 16 केंद्रों पर बने 20 बूथों पर 2339 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोनारोधी टीका लगाया जाना था, जिनमें 1778 लोगों ने ही टीका लगाया। अभी 18 तारीख को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगेगा। इसके बाद 22 फरवरी को उन फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा, जो किन्हीं कारणों से टीकाकरण से छूट गए हैं। वे अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। खड्डा और हाटा के एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार गुप्ता,
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed