{"_id":"5a16c92a4f1c1bd9798be722","slug":"171511442730-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में 133 कुपोषित बच्चे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में 133 कुपोषित बच्चे भर्ती
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के एक वर्ष पूरा होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केक काटकर इसका स्थापना दिवस मनाया गया। एनआरसी में भर्ती बच्चों को खिलौने और मिठाइयां दी गईं।
दोपहर एक बजे ओपीडी में सभी मरीजों का इलाज करने के बाद चिकित्सकीय स्टॉफ एनआरसी में पहुंचा। वहां सीएमएस डॉ. लालता प्रसाद ने केक काटकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मौजूद स्टॉफ को बताया कि 23 नवंबर 2016 को इस पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थापना हुई थी। तब से अब तक एक वर्ष में 133 कुपोषित बच्चे भर्ती कराए गए। उनमें 92 स्वस्थ होकर अपने घर चले गए, चार को रेफर करना पड़ा और सात भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए यहां उत्तम व्यवस्था की गई है।
इस दौरान वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बजरंगी पांडेय, डॉ. सतीश रंजन, डॉ. एके मल्ल, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. एनपी गुप्ता, डॉ. एमएम खान, डॉ. गौतम, शर्मा, डॉ. रीता बर्नवाल, डॉ. शिप्रा सहित सभी डॉक्टर, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।