{"_id":"5985ac384f1c1b24398b4798","slug":"171501932600-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को पत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को पत्र भेजा
Updated Sat, 05 Aug 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। क्षेत्र के जंगल शंकरपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दिए जाने की शिकायत है। इस गांव के कई लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जंगल शंकरपुर निवासी जितेंद्र पांडेय, मु. एकलाख अंसारी, ग्राम पंचायत सदस्य परमहंस, बाबूलाल गौंड़, नीरज, अजीत, नियाज, विजय पांडेय, शिवनाथ, व्यास कुशवाहा, महंथ समेत कई लोगों ने आरोप लगाया है कि विदेश में रहने वाले व्यक्ति, जिनकी बड़ी बिल्डिंग है तथा साधन संपन्न लोगों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। उन्हें पिछली बार भी प्रधानमंत्री आवास दिया गया था, जबकि इसी गांव में झोपड़ी में रहने वाले गरीब व्यक्तियों को योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया है। इन लोगों का कहना था कि 24 जुलाई को गांव में जांच भी हुई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ताओं ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ सतीश सिंह ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि टीम गठित कर जांच कराई जाएगी।