फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   17 countries monk

17 देशों के पहुंचे बौद्ध भिक्षु, कुशीनगर गुलजार

Wed, 15 Nov 2017 05:28 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 15 Nov 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
17 countries monk
बौद्ध भिक्षु - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कसया (कुशीनगर)।  बुधवार को कुशीनगर त्रिपिटक चांटिंग काउंसिल की ओर से महापरिनिर्वाण मंदिर में अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चांटिंग समारोह का शुभारंभ किया। इस चांटिंग समारोह में 17 देशों के बौद्ध भिक्षुओं के अलावा बौद्ध धर्म के अन्य अनुयायी भी त्रिपिटक का पाठ करते हुए विश्व शांति की कामना कर रहे हैं। चांटिंग समारोह तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के लिए सुबह करीब साढ़े सात बजे थाई मंदिर से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के मुख्य द्वार तक शांति जुलूस निकाला गया। इस दौरान चांटिंग समारोह में शामिल होने आए 17 देशों के बौद्ध भिक्षुओं के अलावा यहां के सैकड़ों की संख्या में उपासक-उपासिकाएं शामिल रहीं। 
विज्ञापन


इसके बाद विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, एसपी यमुना प्रसाद, कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्ववर, डाक्टर संघमित्रा तथा भारत सरकार के गृह विभाग के अफसर हिटलर सिंह ने कैंडिल जलाकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान विश्व शांति के लिए घंटा भी बजाया गया। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व में करुणा, शांति, मैत्री का संदेश दिया था। इसे अपनाने से मनुष्य महान व्यक्तित्व को प्राप्त कर सकता है। एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि इर्ष्या ही हिंसा का मूल कारण है। बौद्ध धर्म लोगों को अहिंसा और शांति का संदेश देता है। अध्यक्षता एबी ज्ञानेश्वर व संचालन भंते नंदरतन व टीके राय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed