फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पटहेरवा थाने में तहरीर दी

पटहेरवा थाने में तहरीर दी

Sun, 27 Aug 2017 05:27 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
पटहेरवा थाने में तहरीर दी
कुशीनगर। बिहार खुर्द गांव के बगला टोला के एक व्यक्ति ने अपने पंद्रह वर्षीय पुत्र के गायब होने के संबंध में पटहेरवा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने अपने पुत्र के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द गांव के बगला टोला निवासी अभ्यास खरवार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि उनका पुत्र सन्नी शुक्रवार की शाम सामान खरीदने समउर बाजार गया था। बाजार करके घर लौटा, लेकिन उसके बाद से सन्नी का कहीं पता नहीं चल रहा है। परिवार के लोगों को लगा कि वह तमकुहीरोड का डोल मेला देखने चला गया होगा, लेकिन शनिवार को सुबह भी घर नहीं आया तो उसकी तलाश सगे-संबंधियों के वहां भी की गई। हर जगह तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर रविवार को उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी गई। इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ उमाशंकर यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed