{"_id":"5991e4b84f1c1ba6768b46a5","slug":"161502733496-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर पानी बहने से आई है दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर पानी बहने से आई है दिक्कत
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (कुशीनगर)। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन परिसर में बाढ़ का पानी भरने तथा बगहा-खैरपोखरा रेलवे स्टेशनों के बीच एक पुलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण इस मार्ग पर दूसरे दिन भी रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। खड्डा व सिसवा बाजार से सवारी गाड़ियों को वापस किया गया। कई एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया।
गंडक नदी के उफान पर होने तथा इधर हो रही मुसलाधार बारिश से रविवार को गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर बाढ़ का पानी भर गया था। इसके अलावा बगहा और खैरपोखर रेलवे स्टेशन के बीच एक पुलिया पानी के तेज बहाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थी। रविवार को सुबह दो-तीन गाड़ियों को धीमी गति से इस पुलिया से गुजारा गया लेकिन जब पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगा तो ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। सोमवार को भी इस रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। सोमवार की सुबह गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55072 को खड्डा स्टेशन से वापस गोरखपुर भेजा गया। दोपहर 3.22 बजे गोरखपुर से खड्डा स्पेशल बनकर आई डेमू ट्रेन को 5.55 बजे गोरखपुर स्पेशल बनाकर रवाना किया गया। डेमू ट्रेन से खड्डा पहुंचे यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए परेशान होना पड़ा। खड्डा के स्टेशन अधीक्षक आरबी लाल ने बताया कि सत्याग्रह सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है।