फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मासूमों की मौत पर छात्र संगठनों ने जताया विरोध, मांगा सीएम का इस्तीफा

मासूमों की मौत पर छात्र संगठनों ने जताया विरोध, मांगा सीएम का इस्तीफा

Sat, 12 Aug 2017 06:07 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
मासूमों की मौत पर छात्र संगठनों ने जताया विरोध, मांगा सीएम का इस्तीफा
कुशीनगर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के मामले में विरोध जताने के लिए शनिवार को छात्र नेता अलग-अलग संगठनों के बैनर तले सड़क पर उतरे। यूथ कांग्रेस, समाजवादी छात्रसभा और यूएनपीजी कालेज छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। साथ ही उनके इस्तीफे की मांग भी की। इसके अलावा यूएनपीजी कालेज में छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान दोषियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने व मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

यूएनपीजी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष मिश्र व उपाध्यक्ष धनंजय दीक्षित की अगुवाई में कॉलेज चौराहे से निकले छात्रों ने पूरे शहर में भ्रमण किया। इसके बाद सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। छात्र नेताओं का कहना था कि मासूमों की मौत का कारण मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही है। इस मामले में दोषियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव तिवारी की अगुवाई में यूएनपीजी कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध - प्रदर्शन किया। इन लोगों ने मासूमों की मौत के मामले में निष्पक्षतापूर्वक जांच कर दोषियों पर हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा करने, दोषियों के निलंबित करने तथा मृत बच्चों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की अहेतुक सहायता प्रदान करते हुए एक-एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। इस दौरान छात्रनेता राजन सोनी, शशांक मणि चतुर्वेदी, नवनीत तिवारी, जयराम मिश्र, रितेश दूबे, अमन त्रिपाठी, दीपक जायसवाल, चंद्रशेखर सिंह सन्नी, अमित, पवन, सुधांशु, असर शमीम, रिजवान, तुषार, संजना, शब्बा, कृति, जूही, पूजा, रौशनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed