फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   15764 candidates gave TET

कड़ी सुरक्षा के बीच 15764 अभ्यर्थियों ने दिया टीईटी

Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
15764 candidates gave TET
पडरौना नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज से शिक्षक पात्रता परीक्षा देकर बाहर आतीं छात्राएं। - फोटो : KUSHINAGAR
कड़ी सुरक्षा के बीच 15764 अभ्यर्थियों ने दिया टीईटी
विज्ञापन

पडरौना। जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) संपन्न हो गई। प्रथम पाली में 10674 और द्वितीय पाली में 6612 समेत 17286 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 15764 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1522 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन अलर्ट दिखा। शांति व्यवस्था के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सभी केंद्रों पर डीएम समेत अन्य अधिकारी समय-समय पर भ्रमण करते दिखे।
28 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के चलते उसे निरस्त कर दिया गया था। उसके बाद शासन ने परीक्षा दोबारा 23 जनवरी को आयोजित की थी। रविवार को हुई परीक्षा की प्रथम पाली में जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 10674 और नौ केंद्रों पर हुई द्वितीय पाली की परीक्षा में 6612 समेत कुल 17286 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से प्रथम पाली में 9771 और दूसरी पाली में 5993 समेत कुल 15764 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में 903 और द्वितीय पाली में 619 समेत कुल 1522 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से चार एसडीएम को सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक केंद्र पर दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके अलावा सभी केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक लगाकर निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम ने ने नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी को चेक करते हुए परीक्षा कक्ष की स्थिति देखी और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने और सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग आदि के लिए प्रेरित किया।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
‘पिछली बार से कठिन थे प्रश्नपत्र’
शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने आईं जिले के मथौली बाजार निवासी निधि सिंह ने बताया कि पिछली परीक्षा की अपेक्षा कठिन प्रश्न पूछे गए थे, लेकिन तैयारी अच्छी हुई थी। सभी प्रश्नों के जवाब दिए। तमकुही निवासी विंदू सिंह ने बताया कि नवंबर में आयोजित हुई परीक्षा निरस्त होने के बाद से ही कठिन प्रश्न पूूछे जाने की आशंका थी, इसलिए तैयारी भी जबरदस्त की थी। परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल किया है। बेहतर परीक्षा परिणाम आने की उम्मीद है।
मुंडेरचक निवासी नागेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा के पहले मन में थोड़ा भय था। तैयारी बेहतर थी, इसलिए थोड़ा संतोष भी था। इस बार परीक्षा में गणित समेत अन्य सभी विषयों से संबंधित कठिन प्रश्न पूछे गए थे। कसया निवासी अंकुर मिश्र ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा एक बार निरस्त होने के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी करने का मौका मिल गया था। अंदेशा के मुताबिक कठिन प्रश्न जरूर पूछे गए थे, लेकिन तैयारी बेहतर होने से परेशानी नहीं हुई। शासन ने अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज की बसों में किराए की छूट दी थी। इससे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सहूलियत मिली।
हाटा में 126 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
हाटा नगर के श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई। इस केंद्र पर दोनों पालियों में 750-750 अभ्यर्थी पंजिकृत थे। इनमें 126 अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ दी। कुछ अभ्यर्थियों को शासन के निर्देश के अनुरूप प्रपत्र साथ नहीं रखने के कारण परीक्षा से वंचित होना पड़ा।
इस केंद्र पर प्रथम पाली में पंजिकृत 750 अभ्यर्थियों में से 693 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में 681 अभ्यर्थी शामिल हुए। केंद्राध्यक्ष व प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा शासन की ओर से मिले निर्देश के अनुसार सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया है।

साखोपार प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को साखोपार किसान इंटर कालेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई। यहांप्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 450 अभ्यर्थियों में से 415 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 35 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में पंजीकृत 450 अभ्यर्थियों में से 405 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, लेकिन 45 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed