{"_id":"5cffed45bdec2207680ed560","slug":"15602762848-kushinagar-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरातल पर काम होगा विकास का पैमाना : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरातल पर काम होगा विकास का पैमाना : सांसद
Wed, 12 Jun 2019 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
बुढवा जंगल गांव में आयोजित चौपाल में मुसहर समुदाय के लोगों को अन्त्योदय कार्ड देते सांसद और डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। क्षेत्र के बुढ़वा जंगल गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को सांसद और डीएम ने चौपाल में समस्याएं सुनीं। सरकारी आंकड़ों मुताबिक काम नहीं होने पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई। मुसहर बहुल इस गांव से सांसद ने स्पष्ट किया कि कागज में नहीं धरातल पर होने वाले कार्य से विकास का पैमाना तय होगा।
महराजगंज जनपद की सीमा से सटे खड्डा तहसील के ग्राम सभा गैनही जंगल की मुसहर बहुल बुढवा जंगल टोले के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भीड़ जुटी थी। उसी दौरान सांसद विजय कुमार दूबे ने केंद्र व राज्य सरकार आवास, शौचालय, अन्न वितरण, पेयजल, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, आंगनबाड़ी, दुर्घटना बीमा, फसल बीमा, श्रमिक योजना, सामूहिक विवाह योजना, विद्युतीकरण आदि योजनाओं की हकीकत जानी।
सांसद ने पाया कि मदनपुर, रामपुर गोनहा, कोपजंगल आदि गांव में आवास व शौचालय अपूर्ण हैं। अन्न वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। किसान सम्मान निधि से अधिकतर किसान वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी या राजनैतिक व्यक्ति जो भी विकास में बाधा बनेगा या लोगों को परेशान करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की जरूरत है। मुसहरों के उत्थान के प्रति सीएम बेहद गंभीर हैं। उनके उत्थान की ओर से काम करने की जरूरत है। हर पात्रों को योजनाओं का लाभ बगैर भेदभाव के दिया जाए। सीडीओ रामसूरत पांडेय ने विकास के आंकडे़ जनता के सामने प्रस्तुत किए।
इस दौरान सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह, डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, पीडी संजय पांडेय, एसडीएम दिनेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. बीपी पांडेय, तहसीलदार अहमद फरीद खान, नायब तहसीलदार अमित शेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह, बीडीओ शिवकुमार मौर्या, हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, पूर्व चेयरमैन डॉ. नीलेश मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, डीएसओ विमल शुक्ल, ब्लाक प्रमुख जिलाजीत यादव, धर्मेंद्र राव, फुलबदन कुशवाहा, कोमल जायसवाल, उमाशंकर नायक, राजू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हुआ हंगामा
खड्डा। चौपाल में समाज कल्याण विभाग व अन्न वितरण में अनियमितता का मुद्दा उठा। लोगों ने कहा कि बिना पैसा दिए पेंशन नहीं मिलती है। इस पर कुछ देर हंगामा हुआ। सांसद ने लोगों को शांत कराया और डीएम से कड़ी कार्रवाई को कहा। पेंशन की जानकारी दे रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी को रोकते हुए कुछ जन प्रतिनिधियों ने उनके आफिस में भ्रष्टाचार की बात उठा दी। लोगों ने कहा कि गरीबों के पेंशन की फाइल बिना रिश्वत दिए पास नहीं होती। इसी तरह अन्न वितरण मामले में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए स्वयं सांसद ने कहा कि पूरे जनपद में यूनिट कटौती का खेल कर गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है। अगर सभी विभाग सुधार नहीं करते तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें।