{"_id":"5cfea0cebdec220776550256","slug":"156019117413-kushinagar-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के युवाओं ने एक्सीएन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के युवाओं ने एक्सीएन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बिजली आपूर्ति न सुधरने पर आंदोलन को चेताया
अभियंताओं और कर्मचारियों को लापरवाह बताते हुए युवाओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सोमवार को पडरौना शहर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं ने विद्युत विभाग पर जमकर नाराजगी जताई। युवाओं ने विद्युत निगम के अभियंताओं और कर्मचारियों को लापरवाह बताते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इनका कहना था कि अघोषित विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं।
छात्र संघ अध्यक्ष राजन सोनी और दीपक जायसवाल की अगुवाई में काफी संख्या में युवा कठकुइयां रोड स्थित हाइडिल पहुंचे और अभियंताओं एवं कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवाओं का कहना था कि बीते एक सप्ताह से नगर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कभी फाल्ट के नाम पर तो कभी आंधी के नाम पर बिजली काट दी जा रही है। न तो बिजली आपूर्ति का कोई शेड्यूल है और न ही कटौती का। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवसायी जेनरेटर चलाने के लिए विवश हैं। इस बारे में विद्युत निगम के नंबर पर फोन करने पर या तो फोन नहीं मिलता या फिर कोई संतोषजनक जवाब नहीं देता। इन लोगों ने चेताया कि यदि 24 घंटे के भीतर इन समस्याओं को दुरुस्त कर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति नहीं की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में किशन कुशवाहा, सौरभ मिश्रा, रणवीर गुप्ता, आकाश चौरसिया, संदीप पांडेय, आदित्य तिवारी, परवेज अली, नवनीत तिवारी, सद्दाम हुसैन, किशन मौर्या, शाहिद अली, रनवीर गुप्ता, सौरभ मिश्र, अशरफल हाशमी, संदीप पांडेय, अभिनय त्रिपाठी, आदित्य तिवारी, मानस मुकुल, विजय साह, आकाश चौरसिया, विशाल सोनी, विक्की शाह आदि शामिल थे।