फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बेहिसाब कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन

बेहिसाब कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 10 Jun 2019 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
बेहिसाब कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन
कटौती के खिलाफ विद्युत उप केंद्र पडरौना पर पहुंच युवा संगठन के लोगों ने दी चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। नगर में पिछले 15 दिनों से हो रही बेतहाशा बिजली कटौती से आजिज लोगों ने रविवार को हाइडिल पर प्रदर्शन किया। अभियंताओं को चेताया कि अगर 48 घंटे के भीतर आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर करीब दो बजे दीपक जायसवाल की अगुवाई में शहर के लोग बिजली घर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। कहा कि चिलचिलाती धूप से उमस भरी गर्मी बढ़ती जा रही है। करीब 15 दिनों से लोकल फाल्ट के नाम पर बेहिसाब कटौती की जा रही है। उपभोक्ताओं की इस समस्या का समाधान करने के बजाए अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। लो-वोल्टेज के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर आदि नहीं चल पा रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष राजन सोनी, परवेज अली, नवनीत तिवारी, मानस मुकुल, विजय शाह, विशाल सोनी, विक्की शाह, किशन कुशवाहा, सद्दाम हुसैन, साहिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर कोटवा स्थित विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र में भारी पैमाने पर बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। अजय गोविंद राव, अनिल मिश्र, उग्रसेन राव, मनोज गुप्ता संतराज गौतम, टुन्ना पांडेय, शैलेंद्र सिंह, जवाहिर, छेदी गौड़, विकास राणा, फैयाज लारी, मंटू अंसारी, चंदन सोनी आदि ने बताया कि गर्मी में लोग पहले ही बहुत परेशान है। ऐसे में बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को सांसत में डाल रखा है। रोस्टर के मुताबिक गांव में 18 घंटे आपूति करने का नियम है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते प्रत्येक दो घंटे पर बिजली आपूर्ति ठप कर दी जा रही है। इस संबंध एसडीओ अश्विनी चौधरी ने बताया कि आगे से कुछ दिक्कत है। शीघ्र ही लोगों की समस्याएं दूर कर दी जाएंगी।

 

पिपरा कनक प्रतिनिधि के अनुसार, उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों की समस्या बिजली कटौती ने और बढ़ा दी है। क्षेत्र में सुबह 11 बजे दिन से शाम चार बजे और रात में एक बजे से चार बजे भोर तक चल रही बिजली कटौती के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। क्षेत्र के जयप्रकाश, एमके द्विवेदी, खुर्शीद आलम, अजय गुप्ता, शरीफ आलम, जितेंद्र, प्रदीप सिंह, राज बहादुर राव, इब्राहिम खान, सिंकंदर यादव आदि ने बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए मानक के अनुरुप बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।


अवर अभियंता अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उपकेंद्र से किसी भी तरह की अतिरिक्त कटौती नहीं जा रही है। ऊपर से उपलब्ध बिजली की आपूर्ति क्षेत्र में की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed