फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कसया ब्लॉक के गांव चकदेइयां का मामला

कसया ब्लॉक के गांव चकदेइयां का मामला

Tue, 01 Jan 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
कसया ब्लॉक के गांव चकदेइयां का मामला
हंगामे के चलते पूर्ति निरीक्षक बगैर जांच के लौटे
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। ब्लॉक के गांव चकदेइयां में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोमवार को राशन वितरण की दुकान की जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को हंगामे के चलते बगैर जांच किए लौटना पड़ा। गांव के लोगों ने पूर्ति निरीक्षक पर मामले में निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप लगाया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश राय ने गांव के लोगों के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय से कोटेदार के खिलाफ मानक के मुताबिक राशन नहीं देने की शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह सोमवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और दुकान की जांच करने की बात कही। इस पर वहां मौजूद गांव के लोग हंगामा करने लगे। पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि जांच करने के लिए पहुंचा था, लेकिन कुछ लोगों की ओर से हंगामा करने की वजह से जांच नहीं हो पाई है। इस दौरान सुदर्शन साहनी, छबिलाल, पूर्णवासी प्रसाद, चंदिका, सुरेंद्र प्रसाद, रासमणि देवी, सरिता देवी, रामबिलास सिंह, ज्ञांती देवी, रामायन सिंह, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed