फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   unknown animal appeared

ड्रेन के निकट दिखा शावक जैसा जानवर

Tue, 25 Sep 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
unknown animal appeared
Sea Animal - फोटो : Preeti Desai/Twitter
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया और लक्ष्मीपुर गांव के बीच से गुजरने वाली ड्रेन के निकट मंगलवार की शाम को शावक (बाघ का बच्चा) जैसा जानवर दिखा। उसे देखकर गांववाले भयभीत हो गए। सूचना मिलने पर वन व पुलिस विभाग की टीम गांव में पहुंच गई और उसे ढूंढने में जुट गई।
विज्ञापन


सिधरिया ड्रेन की तरफ गए कुछ लोगों ने शावक जैसे दिखने वाले इस जानवर को सड़क पर घायल हालत में देखा। इसकी सूचना गांव में दी। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। इसी दरम्यान वह गिरते पड़ते सड़क के किनारे स्थित गन्ने के खेत में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि वह किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था।
विज्ञापन


उसके मुंह से खून निकल रहा था। उसे देखकर गांव के लोगों में भय छा गया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर डीएन सिंह, कांस्टेबल राधेश्याम यादव और वन विभाग की टीम शावक को ढूंढने में लग गई। वनक्षेत्राधिकारी खड्डा टीएन त्रिपाठी ने बताया कि फोटो देखने से यह फिसिंग कैट प्रतीत हो रहा है। मौके पर टीम लगाकर कांबिंग कराई जा रही है। लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed