फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Akshay goes to PM's eye by making bio-fertilizer

बायो फर्टिलाइजर बनाकर पीएम की नजर में आए अक्षय

Wed, 06 Jun 2018 11:08 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 06 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Akshay goes to PM's eye by making bio-fertilizer
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। छितौनी बाजार के एक नौजवान ने कम संसाधन में बायो फर्टिलाइजर बनाने की नई तरकीब खोजकर खुद को देश के चुनिंदा स्टार्टअप उद्यमियों की श्रेणी में शामिल कर लिया है। डॉक्टर केएम श्रीवास्तव के पुत्र अक्षय को इस खास उपलब्धि के लिए बुधवार को पीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होने का मौका मिला।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अक्षय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उसने मदन मोहन मालवीय केमिकल इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर में प्रवेश लेकर बायो फर्टिलाइजर प्रोडेक्शन के तहत प्रोफेसर रविशंकर व डॉ. अभिषेक कुमार के सहयोग से प्रयोग शुरू किया था। कम समय व कम खर्च में बायो फर्टिलाइजर तैयार किया गया है। इस नई खोज को स्टार्टअप इंडिया के एग्री गाइड चैलेंज कार्यक्रम में शामिल किया गया। बीते नौ मई को दिल्ली में चयन समिति ने उनके प्रोडक्ट को देखा था। अक्षय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नई खोज करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित किया है। इस उपलब्धि के लिए पिता डॉ. केएम श्रीवास्तव, माता संध्या देवी, पूर्व चेयरमैन डॉ. निलेश मिश्र, भाजपा जिला मंत्री आनंद कुशवाहा, ग्राम प्रधान बुलहवा ओम प्रकाश गुप्त, हरिश्चन्द्र जायसवाल, जितेंद्र गिरी, संजय श्रीवास्तव, मांडवी श्रीवास्तव, काजल श्रीवास्तव, जूही श्रीवास्तव आदि ने उनको बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed