{"_id":"5a0acfa64f1c1b71548bcda4","slug":"151510657958-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरी टूटी, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पटरी टूटी, टला हादसा
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 14 Nov 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
पटरी टूटी की मरम्मत करते कर्मचारी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (कुशीनगर)। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर वाल्मीकिनगर स्टेशन के पास जंगल में रेल पटरी टूट गई थी। यह संयोग रहा कि किसी रेल के गुजरने से पूर्व ही निगरानी कर रहे रेल कर्मचारी की नजर उस पर पड़ गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उसने वरिष्ठ अफसरों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद करीब एक घंटे तक इस रूट पर यातायात रोक दिया गया। रेल कर्मचारी पहुंचे और टूटी पटरी को ठीक कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हो गया।
मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे रेलवे का लाइनमैन गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड का निरीक्षण कर रहा था। पनियहवा और वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन के बीच रेल फाटक संख्या 62 सी के पास रेल पटरी टूटी दिखी। जंगल में रेल पटरी टूटी देखकर लाइनमैन ने वरिष्ठ अफसरों को इसकी सूचना दी। इसी बीच एक माल गाड़ी पनियहवा के तरफ से वाल्मीकिनगर की तरफ जा रही थी।
गेट मैन की मदद से ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर कुछ दूर पहले रोका गया। इसके बाद रेलवे के तकनीकी कर्मचारी पहुंचे और टूटी पटरी की मरम्मत होने लगी। करीब एक घंटे बाद पटरी ठीक होने पर आवागमन बहाल हो गया। मरम्मत के दौरान गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी को भी पनियहवा स्टेशन पर एक घंटे तक रोका गया था।
विज्ञापन
इस संबंध में पनियहवा के स्टेशन मास्टर विकास कुमार ने बताया कि बिहार सीमा में पटरी टूटी थी। रेल लाइन टूटने के चलते एक घंटे तक यातायात बाधित था। मरम्मत के बाद यातायात बहाल हो गया है।