{"_id":"59b132594f1c1bf17f8b4b4d","slug":"151504784985-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नोनियापट्टी के सामने शुरू हुआ कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नोनियापट्टी के सामने शुरू हुआ कटान
Updated Thu, 07 Sep 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। अहिरौलीदान गांव का अस्तित्व मिटाने को आतुर गंडक नदी का कटान बृहस्पतिवार की सुबह कचहरी टोला के अलावा नोनियापट्टी के सामने भी तेज हो गया। इससे लोगों में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई है। तेज कटान की सूचना पर एडीएम राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बाढ़ खंड के अफसरों को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
एक पखवाड़े से भी अधिक समय से गंडक नदी अहिरौलीदान के सामने कटान कर रही है। चित्तू टोला व कंचन टोला के लोग कटान के चलते अपना घर तोड़कर यहां से जा चुके हैं। डीह टोला व कचहरी टोला के लोग भी कई दिन से अपना मकान तोड़कर मलबा समेट रहे हैं। बृहस्पतिवार को नदी की धाराओं ने इस गांव के नोनिया पट्टी टोला के सामने भी कटान शुरू कर दिया। कटान से घबराए लोग अपने सामान समेटकर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे हैं। कटान तेज होने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी कृष्णलाल तिवारी, एसडीएम तमकुहीराज गुलाब चंद्र, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश, लेखपाल जयंत गुप्ता, सुरेंद्र सिंह व सुरेश तिवारी कटान स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गांव के लोगों ने प्रशासन पर बचाव कार्य में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। एडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। एडीएम की सख्ती के बाद बाढ़ खंड के अभियंताओं ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया।