फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मानव रहित क्रासिंग बंद करने पर हंगामा

मानव रहित क्रासिंग बंद करने पर हंगामा

Fri, 11 Aug 2017 04:43 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
मानव रहित क्रासिंग बंद करने पर हंगामा
कुशीनगर। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल खंड पर बरडीहा गांव के समीप मानव रहित रेलवे क्रासिंग बंद कराने पहुंचे अफसरों के सामने शुक्रवार को लोगों ने हंगामा किया। रामकोला विधायक भी मौके पर पहुंचे। विधायक के हस्तक्षेप के बाद क्रासिंग बंद करने का कार्य रुक गया। लोगों का कहना था कि क्रासिंग बंद होने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जगदीशपुर बरडीहा-टीकर मार्ग पर बरडीहा गांव के सामने मानव रहित क्रासिंग है। टीकर मार्ग एक तरफ गोरखपुर-कप्तानगंज मार्ग से जुड़ता है तो दूसरी तरफ हाटा-पिपराइच मार्ग। इस रास्ते मंसूरगज, कुंदूर, अज्ञां, अवरही कृतपुरा, विशुनपुरा, जगदीशपुर, सिंदुरिया, मगडीहा, हरपुर मछागर, पड़खोरी, टीकर, बरौली, सखोली, मोतीपाकड़, कुसुम्हा, गिदहा आदि गांवों के लोग आते-जाते हैं। रेल प्रशासन ने हादसों की वजह से इसे बंद करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत अन्य अफसर व सुरक्षाकर्मी इस क्रासिंग को बंद कराने पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर गांव तथा अगल-बगल के तमाम लोग पहुंच गए। लोग क्रासिंग बंद किए जाने का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना मिलने पर पहुंचे रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने रेलवे के अफसरों को बताया कि क्रासिंग चालू रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे के वरिष्ठ अफसरों को भी ज्ञापन दिया गया है। गलत सर्वे के चलते ही क्रासिंग बंद करने का आदेश हुआ है। विधायक के हस्तक्षेप के बाद रेलवे के अफसरों ने क्रासिंग बंद करने का कार्य रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed