{"_id":"5953a89f4f1c1b3b608b46c7","slug":"151498654879-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने विद्युतीकरण कार्य की शुरूआत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने विद्युतीकरण कार्य की शुरूआत की
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। सांसद ने आदर्श ग्राम गोपालगढ़ में बुधवार को 25.80 लाख रुपये की लागत से होने वाले विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य पूरा होने पर गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान गांव के लोगों ने सांसद को यहां की समस्याओं से भी अवगत कराया।
बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे सांसद राजेश पांडेय अपने गोद लिए गांव गोपालगढ़ पहुंचे। यहां उद्घाटन कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी करने के बाद सांसद ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। कार्यदायी संस्था के प्रबंधक संदीप यादव ने बताया कि 25 लाख 80 हजार रुपये से इस गांव में 25 केवीए के छह ट्रांसफार्मर व 95 विद्युत पोल लगाए जाने हैं। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था में काफी हद तक सुधार होने की उम्मीद है।
इस मौके पर सतीश मणि त्रिपाठी, लखन प्रसाद सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, संजय तिवारी, विजय राव, शक्ति राव चंदेल, जितेंद्र सिंह, अशोक मिश्र, धर्मेंद्र, रामवृक्ष, विद्याचरण गुप्त, उमा सिंह आदि मौजूद रहे।