{"_id":"59394f674f1c1b29568b458d","slug":"151496928103-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील कर रहे हैं न्यायिक कार्य का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील कर रहे हैं न्यायिक कार्य का बहिष्कार
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। एक माह से ज्यादा समय से तहसीलदार खड्डा के न्यायालय का बहिष्कार कर रहे अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को दो दिन के लिए एसडीएम कोर्ट का भी बहिष्कार कर दिया। नाराज अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पांडेय, कुमोद शर्मा व अनूप कुमार मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में बैठक की। इसमें तहसीलदार खड्डा का विरोध करते हुए शुक्रवार को डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार मामले की जानकारी के बाद भी एसडीएम खड्डा उदासीन बने हुए हैं। इसके विरोध में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट के भी बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।
इस दौरान अवधेश यादव, दीनानाथ सिंह, अनिल सिंह, अमियमय मालवीय, दयानंद मणि त्रिपाठी, सतीश कुमार मद्धेसिया, मोहन कुशवाहा, नित्यानंद पांडेय आदि मौजूद रहे ।