{"_id":"5fa837c18ebc3e9bba2126ed","slug":"15-new-corona-cases-found-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp3725849113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मिले 15 लोग, 87 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मिले 15 लोग, 87 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

पडरौना। जिले में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। रविवार को 15 नए लोग इस महामारी से संक्रमित मिले। राहत की बात यह रही कि 87 मरीज जांच में स्वस्थ पाए गए। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5434 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को 867 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 852 निगेटिव और 15 पॉजिटिव केस हैं। इनमें फाजिलनगर क्षेत्र से 13 और हाटा क्षेत्र से दो लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 193224 लोगों की जांच में 5434 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। रविवार को जांच में 87 मरीज स्वस्थ मिले। इन्हें लेकर अब तक 5299 लोग कोरोना महामारी को शिकस्त देकर सकुशल अपने परिवार में लौट चुके हैं। 57 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है, जबकि 78 लोग अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.81 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 97.51 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.04 प्रतिशत है।