{"_id":"5c85575abdec2214380c2470","slug":"141552242522-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में की अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में की अभियान की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर शुरू हुआ पल्सपोलियो अभियान
पोलियो ड्रॉप पिलाने के बाद निकाली गई जागरूकता रैली
पडरौना। पोलियो से मासूमों को सुरक्षित रखने की गरज से इस साल पल्स पोलियो अभियान फिर शुरू कर दिया गया है। रविवार को नगर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। डीएम की अगुवाई में ही शहर में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में सुबह पहुंचे डीएम ने 10 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई। उसके बाद सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर कार्यक्रम को गति दी। डीएम की अगुवाई में चल रहे लोगों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर लोगों से अपने पांच वर्ष के कम उम्र के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने की अपील की।
सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने बताया कि पल्सपोलियो अभियान के लिए जिले भर में कुल 1548 बूथ बनाए गए हैं। इसमें कुल 30 ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं। 30 मोबाइल टीमें भी होंगी। इसके अलावा 4644 एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। इस बार के अभियान में कुल 6.14 लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार से मोबाइल टीमें डोर-टू-डोर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन
इस रैली में सभी डिप्टी सीएमओ, एसएमओ, डब्ल्यूएचओ की टीम, यूनीसेफ के कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शामिल थे। इसके बाद सीएमओ ने भुजौली प्राथमिक विद्यालय पर बने पोलियो बूथ सहित अन्य कई जगह निरीक्षण भी किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सीएमओ ने कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। हालांकि कई एमओआईसी अवकाश पर होने के कारण कार्यभार ग्रहण नहीं किए हैं।
सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र तरयासुजान के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित राय को तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। हाटा सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव रंजन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरयासुजान का प्रभारी चिकित्साधिकारी बनाया गया है। तमकुुहीराज सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार इसी सीएचसी के अधीक्षक के पद पर तैनात किए गए हैं।
सीएमओ ने बताया कि तमकुहीराज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार गुप्ता इसी सीएचसी के चिकित्साधिकारी बनाए गए हैं, जबकि दुदही सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कुमार को इसी सीएचसी का प्रभारी चिकित्साधिकारी और डॉ. अशोक कुमार पांडेय को दुदही सीएचसी में ही चिकित्साधिकारी बनाया है। सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने बताया कि इनमें अनेक डॉक्टर अवकाश पर हैं, इसलिए उन्होंने अपना कार्यभार नहीं संभाला है।