फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कृषि गोष्ठी

कृषि गोष्ठी

Fri, 08 Feb 2019 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
कृषि गोष्ठी
कृषि गोष्ठी में किसानों को कृषि तकनीक की जानकारी दी
विज्ञापन

किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने पर चर्चा हुई
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
सुकरौली। स्थानीय ब्लॉक परिसर स्थित कृषि केंद्र पर शुक्रवार को कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेती का उत्पादन बढ़ाए जाने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने पर चर्चा की गई। साथ ही कृषि से संबंधित तकनीक, उन्नति शील बीजों, उर्वरकों व कीटनाशकों की जानकारी समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

प्रदेश सरकार के कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण योजना के तहत सुकरौली के उप संभागीय कृषि प्रसार कार्यालय में आयोजित गोष्ठी के दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि प्रकृति में पाए जाने वाले कीटों में अधिकतर कीट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। ये कीटाणु हमारी फसलों को बुवाई से लेकर उनकी कटाई तक नुकसान करते है, लेकिन कुछ ऐसे कीट भी होते हैं, जो इन हानिकारक कीटों को खाकर उनसे हमारी फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने का कार्य करते हैं, उन्हें हम मित्र कीट के रूप में जानते हैं। मित्र कीटों की पहचान, संरक्षण व इनका उपयोग कर हानिकारक, कीट रसायन से फैलने वाले जहर और महंगाई से निजात पाया जा सकता है। एसएमएस बाबूलाल ने बताया कि सरकार की ओर से कृषि संबंधी कोई भी अनुदान लेने के लिए उनका पंजीकरण जरूरी है। बीज व कृषि यंत्र लेने वाले किसानों को उनका अनुदान सीधे उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत दो हेक्टेयर से कम जोत के किसानों को प्रथम किश्त के रूप में दो हजार रुपये दिए जाएंगे। गोष्ठी में एडीओ पीपी विवेक कुमार सिंह, किसान उदयभान राय, कृषि गोदाम प्रभारी विजय बहादुर यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान बीडीओ चित्रा मिश्रा, जय कुमार यादव, प्रवीण कुमार ओझा, संजय कुमार, लालमन प्रसाद, अमरजीत कुमार, श्लोक शर्मा, भभूति राय, जयनाथ सिंह, रामगति पटेल, स्वामीनाथ यादव, भागवत पटेल, बाबूलाल, जयनाथ कुमार, बाबूलाल और लालमन प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed