फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अंतर जनपदी तबादले का मामला

अंतर जनपदी तबादले का मामला

Sat, 23 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अंतर जनपदी तबादले का मामला
रिलीव होने के लिए बेलना पड़ रहा पापड़
विज्ञापन

शिक्षिकाओं का अंतरजनपदीय तबादला तो हुआ, लेकिन ब्लॉक पर नहीं पहुंचीं पत्रावलियां
फाजिलनगर ब्लॉक की पत्रावली ही नहीं पहुंची
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। अंतरजनपदीय तबादले के बाद जिले से कार्यमुक्ति प्रमाण पत्र पाना शिक्षिकाओं के लिए मुसीबत बन गया है। सबसे बड़ी दिक्कत फाजिलनगर ब्लॉक को लेकर आई है, जहां की तैयार पत्रावलियां शुक्रवार को वापस कर दी गईं और शनिवार की शाम तक भी बीएसए कार्यालय नहीं भेजी गईं। कार्यमुक्ति को लेकर बीएसए दफ्तर में कई बार हंगामा जैसी स्थिति बनी रही। अफसरों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा।
जिले से 400 से अधिक शिक्षिकाओं को अंतरजनपदीय तबादले का लाभ मिला है। इन्हें 28 जून तक नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करना है। इससे पहले यहां से कार्यमुक्त होना जरूरी है। इसके लिए शिक्षिकाएं और उनके परिजन बीते पांच दिनों से परेशान हैं। बीआरसी पर फाइल जमा करने के बाद पहले इन्हें तैनाती वाले स्कूल से कार्य मुक्त होने को कहा गया है। ग्रीष्मावकाश के चलते स्कूल बंद होने के चलते ऐसा संभव नहीं था। चिरौरी-मिन्नत के बाद खंड शिक्षाधिकारियों ने हेडमास्टर व एनपीआरसी समन्वयकों को बीआरसी बुलाकर स्कूल से कार्यमुक्त किया। इसके बाद बीआरसी पर क्यूआर कोड चेक करने व अन्य दस्तावेजों को तैयार करने में वक्त लगा।
विज्ञापन

फाजिलनगर ब्लॉक की करीब 60 शिक्षिकाओं की पत्रावली बृहस्पतिवार की शाम तक तैयार हो गई। उम्मीद थी कि शुक्रवार को यहां की शिक्षिकाओं को कार्यमुक्ति प्रमाण पत्र मिल जाएगा। जब फाइल बीएसए दफ्तर पहुंची तो क्यूआर कोड वेरिफाई नहीं होने की बात कहकर सभी पत्रावलियां वापस कर दी गईं। पत्रावलियां जब तक पुन: बीआरसी पहुंचतीं, वहां के बीईओ रहे अजय तिवारी खुद ही कार्यमुक्त होकर संत कबीरनगर चले गए। शनिवार को फिर शिक्षिकाएं बीएसए कार्यालय पहुंचीं तो यहां बीएसए ने उन्हें आश्वास्त किया कि खड्डा के बीईओ वहां जाकर पत्रावली पर जरूरी हस्ताक्षर करेंगे लेकिन शाम चार बजे तक खड्डा के बीईओ फाजिलनगर बीआरसी नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर चार्ज के लिए आरोप लगने लगा
तमकुहीराज। अंतर जनपदीय तबादले में केवल महिलाओं को ही मौका मिलने से नाराज शिक्षक रिक्त स्कूलों का चार्ज नहीं लेना चाहते। इसको लेकर तरह-तरह के आरोप भी लगने शुरू हो गए हैं। वहीं तबादले का अवसर पाईं शिक्षिकाएं भी चार्ज के लिए धनादोहन का आरोप लगा रही हैं। तमकुही क्षेत्र में 50 से अधिक महिला शिक्षकों का तबादला हुआ है। इनमें से कइयों के पास हेडमास्टर का चार्ज है। उन्हें कार्यमुक्त होने से पहले किसी न किसी को चार्ज देना होगा। चर्चा है कि तबादले से वंचित पुरुष अध्यापक महिला अध्यापकों से चार्ज नहीं ले रहे हैं। कई महिला हेडमास्टर चार्ज के लिए धनादोहन का भी आरोप लगा रही हैं। हालांकि प्राथमिक शिक्षक संघ तमकुही के अध्यक्ष शंभू यादव का कहना है कि कार्यमुक्ति व चार्ज के लिए किसी प्रकार के धनादोहन का आरोप गलत है।


रविवार को भी कार्य होगा- प्रभारी बीएसए
जिले के प्रभारी बीएसए/डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र का कहना है कि फाजिलनगर की पत्रावलियों को ठीक कराकर भेजने के लिए कहा गया है। खड्डा के बीईओ शिवकुमार मौर्या को तत्काल प्रभाव से फाजिलनगर भेजा गया है। पत्रावलियां मिलते ही रविवार को भी दफ्तर खोलकर अध्यापिकाओं को कार्यमुक्त किया जाएगा। अन्य ब्लॉकों की जो पत्रावलियां मिल गई हैं, उनकी जांच कर कार्यमुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed