फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transformer blows up, supply of 4 thousand houses to halt

ट्रांसफॉर्मर फुंका, चार हजार घरों की आपूर्ति ठप

Thu, 07 Jun 2018 11:41 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Thu, 07 Jun 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Transformer blows up, supply of 4 thousand houses to halt
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
कसया। विद्युत उपकेंद्र कसया का पांच एमबीए का ट्रांसफॉर्मर बृहस्पतिवार की भोर में फुंक गया। इससे कस्बे के चार हजार घरों की बिजलीआपूर्ति ठप हो गई। दिनभर बिजली नहीं मिलने से शहर में हाहाकार मच गया। उमस भरी गर्मी से व्याकुल लोग पूरे दिन बेचैन रहे। देर शाम तक बिजली निगम के अफसर कुशीनगर स्थित उपकेंद्र से सप्लाई शुरू करने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कसया विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। भोर में लगभग चार बजे उपकेंद्र का पांच एमबीए का ट्रांसफॅार्मर जल गया। इसी ट्रांसफॉर्मर से नगर के करीब चार हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण नगर दुकानदार को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद पड़े रहे। बिजली नहीं रहने की वजह से कस्बे में पेयजल का भी संकट गहरा गया। लोग पूरे दिन पेयजल के लिए परेशान रहे। बिजली निगम के एसडीओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में जले ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने में 24 घंटे तक का वक्त लग सकता है। कुशीनगर स्थित उपकेंद्र से तार जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed