फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गैंडे के लौटने से लोगों ने ली राहत की सांस

गैंडे के लौटने से लोगों ने ली राहत की सांस

Thu, 16 Nov 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
गैंडे के लौटने से लोगों ने ली राहत की सांस
गैंडा

विज्ञापन
जटहां बाजार (कुशीनगर)। नेपाल से भटककर बुधवार की सुबह जरार गांव में आए गैंडा के पूरी रात रहने के बाद बृहस्पतिवार की भोर में फिर बिहार चले जाने की बात कही जा रही है। हालांकि रात में वन विभाग का कोई भी अधिकारी उसकी निगरानी में नहीं रहा। गैंडा के बिहार में चले जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
नेपाल में आई बाढ़ के दौरान कई गैंडे पानी में बहकर बिहार के रेता क्षेत्र में आ गए थे। उनमें से एक गैंडा यूपी और बिहार बार्डर के परसौनी क्षेत्र में करीब एक महीने से घूम रहा था। उसे पकड़ने के लिए बिहार के वन विभाग के कर्मचारी लगे थे, लेकिन वह सभी को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जटहां बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव से होते हुए वह गैंडा कंठीछपरा गांव में चला आया। सुबह करीब छह बजे लोगों ने उस गैंडा को देखते ही शोर मचाया। हो हल्ला के बाद करीब सुबह करीब नौ बजे वह जटहां बाजार थाने के सामने स्थित जरार गांव के एक गन्ने के खेत में छिप गया। पूरा दिन और रात उसी में बैठा रहा। खेत में उसके पैरों के निशान भी देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर में करीब तीन बजे गैंडा के बिहार के दियारा क्षेत्र में चले जाने की बात कही जा रही है। लोगों के मुताबिक रात में वन विभाग की तरफ से कोई निगरानी नहीं की गई, जिससे उसकी सही सही जानकारी मिल सके। हालांकि उसके बिहार में जाने की सूचना से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। जटहां बाजार, जरार, माघी कोठीलवा, कटाई भरपुरवा गांव के अधिकांश लोगों के खेत बिहार के दियारा क्षेत्र में होने से वहां जाने से कतरा रहे हैं।

बिहार के पिपरासी थाने के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गैंडा के आने की सूचना पर दियारा क्षेत्र के अगल बगल के गांवों के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उस गैंडे पर नजर रखे हुए है। इस संबंध में पडरौना रेंजर घनश्याम शुक्ल ने बताया कि भोर में गैंडा बिहार के तरफ चल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed