फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अहिरौलीदान गांव के सामने हो रहे कटान का मामला

अहिरौलीदान गांव के सामने हो रहे कटान का मामला

Fri, 01 Sep 2017 05:43 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
अहिरौलीदान गांव के सामने हो रहे कटान का मामला
कुशीनगर। अहिरौलीदान गांव के डीह टोला के सामने गंडक नदी का कटान तेज होने से शुक्रवार को यहां के वाशिंदों की बेचैनी बढ़ गई है। घरों के समीप आ चुकी नदी के कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड डिवीजन की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। कटान के भय से विवश लोग अपना पक्का मकान व झोपड़ी उजाड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन

गंडक नदी की कटान से वर्ष 2012 में अहिरौलीदान के बैरिया टोला का अस्तित्व मिट गया था। पिपराघाट से लेकर अहिरौलीदान तक तबाही मचाने वाली गंडक नदी इस बार अहिरौलीदान के टोलों में कटान कर रही है। बीते 11 दिन से हो रही कटान के चलते चित्तू टोला के सभी लोग अपना घर उजाड़कर यहां से जा चुके हैं। कंचन टोला के अधिकांश लोग भी उजड़ चुके हैं। अब डीह टोला नदी के सीधे निशाने पर आ गया है। शुक्रवार से इस टोला के सामने कटान तेज होने लोगों की बेचैनी और बढ़ गई। इस टोला निवासी दीनानाथ यादव, भोला, ठग, रामजीत, कोदई, सिंहासन, अवध किशोर, सुरेंद्र, रामनाथ, उमेश, कंचन आदि अपना सामान समेटकर गांव छोड़ चुके हैं। बाकी लोग भी शुक्रवार को अपना घर उजाड़ने में लगे थे। भाजपा नेता व इस गांव के निवासी जेके सिंह का कहना है कि नदी जिस हिसाब से कटान कर रही है उससे लगता है कि गांव का अस्तित्व नहीं बचेगा। अरविंद सिंह पटेल व सुजीत यादव कहते हैं कि अहिरौलीदान को बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से अब तक कोई प्रयास नहीं किया जाना बेहद अफसोसजनक है। विस्थापित हो चुके भगत यादव, बिहारी यादव, चन्द्रिका यादव, बलिराम सिंह, रामनाथ राम आदि का कहना है कि प्रशासन की तरफ से अब तक उन लोगों की खोज खबर नहीं ली गई है। घर छोड़ने के बाद अब रहने का भी संकट पैदा हो गया है। इस संबंध में एडीएम कृष्णलाल तिवारी का कहना है कि बाढ़ व कटान से हो रही क्षति का आंकलन राजस्व विभाग कर रहा है। रिपोर्ट के आधार पर बाढ़ पीड़ितों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed