फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सिधुआं बाजार के मिश्रौली टोला के पास मिला शव

सिधुआं बाजार के मिश्रौली टोला के पास मिला शव

Thu, 31 Aug 2017 07:43 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
सिधुआं बाजार के मिश्रौली टोला के पास मिला शव
कुशीनगर। बृहस्पतिवार की सुबह पडरौना कोतवाली के गांव सिधुआं बाजार के मिश्रौली टोला के समीप रेल लाइन पर प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इनकी बाइक रेल लाइन के किनारे खड़ी थी। प्रेमी युगल की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस पहुंची तो इनकी शिनाख्त विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगांवा निवासी के रूप में हुई। कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि बुधवार की रात से ही ये दोनों अपने-अपने घर से गायब थे।
विज्ञापन

कठकुइयां व गौरी श्रीराम प्रतिनिधियों के अनुसार विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव जंगल नौगांवा निवासी ज्योति कुशवाहा और अंगद यादव के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी पर घरवाले इसका विरोध करने लगे। इन्हें लेकर दोनों परिवारों को कई बार फजीहत भी झेलनी पड़ी थी। बाद में लड़की के घरवालों ने उसे पडरौना के पास बने अपने दूसरे मकान पर रहने के लिए भेज दिया। गांव में हो रही चर्चाओं के अनुसार बुधवार की शाम अंगद यादव घर से एक रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर बाइक से निकला। मोबाइल पर अंगद व ज्योति एक दूसरे के संपर्क में थे। रात करीब 10 बजे अंगद पडरौना पहुंचा और ज्योति के साथ कहीं निकल गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग पर पडरौना कोतवाली के गांव सिधुआं बाजार के मिश्रौली टोला के समीप इनका शव मिला और बाइक रेलवे लाइन के किनारे खड़ी थी। कुछ लोगों का कहना है कि घटना रात में ही हुई, जबकि कुछ लोग सुबह कप्तानगंज की तरफ जा रही ट्रेन से इनके कटने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

रेल लाइन पर शव मिलने की सूचना पर पडरौना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कहीं से हादसे की जानकारी पाकर दोनों के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में पता लगा है कि लड़का बीएससी में पढ़ रहा था और लड़की भी इंटरमीडिएट पास थी। बुधवार की शाम दोनों अपने घरों से निकले थे। घरवालों की सूचना पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी की तरफ से तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घटना के कारणों की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed