फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   40 Ganja seized-1 arrested

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 20-38-33

Mon, 13 Jun 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
40 Ganja seized-1 arrested
140 किलो गांजा के साथ अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। थाना तरयासुजान व स्वाट की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर माधोपुर बुजुर्ग रिलायंस पेट्रोल पंप एनएच 28 के समीप पिकअप से तस्करी के लिए ले जा 140 किलो गांजा जिसकी कीमत तकरीबन 21 लाख की बरामदगी की गई। मौके से एक अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
सोमवार को एसपी धवल जायसवाल ने पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गए अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तरयासुजान व स्वाट की संयुक्त टीम ने माधोपुर बुजुर्ग रिलायंस पेट्रोल पंप एनएच 28 के समीप पिकअप सहित गांजा तस्कर को पकड़ लिया गया। पूछताछ में गांजा तस्कर ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए गांजे का छोटा-छोटा पैकेट बनाकर पिकअप के नीचे बॉक्स में छिपाए थे। जब्त गांजा उड़ीसा से लाकर जनपद के भिन्न-भिन्न स्थानों पर बेचने की योजना थी। युवक की पहचान दीपक कुमार कुशावाह पुत्र रामवृक्ष कुशवाहा निवासी बाघाचौर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर के पास 72 प्लास्टिक के बंडल में 140 किलो अवैध गांजा इसकी कीमत तकरीबन 21 लाख रुपये हैं। एक पिकअप वाहन इसकी कीमत छह लाख रुपये हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में तरयासुजान केे एसओ कपिल देव चौधरी, निरीक्षक राज प्रकाश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, एसआई अमित कुमार शर्मा, प्रभारी स्वाट टीम के एसआई राज कुमार बरवार थाना तरयासुजान, मुबारक अली, सुशील कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
25 मई को भी तरयासुजान पुुलिस ने पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया था
25 मई को तरयासुजान थाने की पुलिस ने 51 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बाइक भी बरामद की थी।

एसपी धवल जायसवाल ने खुुलासा करते हुुए बताया था कि छह थैलों में 51 किलो गांजा बरामद हुआ है। तरयासुजान थाने की पुलिस ने इन तस्करों को एनएच-28 स्थित झरही नाला के पास गिरफ्तार किया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed