फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Promotion of the resolution adopted by the state president, 2019

प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाया संकल्प, 2019 चुनाव पर जोर

Fri, 15 Jun 2018 12:00 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 15 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Promotion of the resolution adopted by the state president, 2019
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को एक होटल में भाईचारा बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो को केंद्र की सत्ता में लाने का संकल्प दिलाया। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने भाईचारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे दिन लाने वाली सरकार चार वर्ष पूरे होने के बाद भी हर मोर्चे फेल है। इस सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी और नौजवान सभी परेशान हैं। महंगाई के आग से पूरा देश जल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अगर तय कर लें, तो लक्ष्य को हासिल करने में देर नहीं लगेगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने की तथा संचालन विजय प्रताप कुशवाहा ने किया। इस दौरान सुरेश चंद्र भारती, विजय कुमार गौतम, सुधीर भारती, शाहिद लारी, सुरेश प्रसाद, राममिलन निगम, डॉ. चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed